भारत के प्रधानमंत्री की सूची PDF Download। भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल

Bharat-Ke-Pradhanmantri-ki-List-hindi-sulekhak

भारत के प्रधानमंत्री की सूची

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने | सबसे खास बात यह है, कि पंडित जवाहर लाल नेहरु को सबसे अधिक समय 16 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रुप में देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त है | हमारे भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री के चयन तथा नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है | इस सम्बन्ध में संविधान के अनुच्छेद 75 में सिर्फ यह प्रावधान किया गया है, कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी | परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है, कि राष्ट्रपति अपने विवेकाधिकार से प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर सकता है |


 ये भी पढ़े 

भारत के राज्य, राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची |


राष्ट्रपति सिर्फ उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त कर सकते है, जो लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है | हमारे देश में प्रधानमंत्री पद पर सबसे कम अवधि तक रहने वाले प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा हैं और यह भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमन्त्री थे,जो 13 दिनों तक पद पर रहे थे | आइए जानते हैं कि अब तक भारत में कौन-कौन से लोग प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं और भारत के प्रधानमंत्री की सूची के बारें में |



सं. नाम कार्यकाल आरंभ कार्यकाल समाप्त राजनैतिक दल जन्म स्थान शिक्षा
01 जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 27 मई, 1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश हैरो स्कूल; ट्रीनीटी कॉलेज, कैम्ब्रीज
02 गुलजारीलाल नंदा 27 मई, 1964 9 जून, 1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सियालकोट, पंजाब इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
(2) गुलजारीलाल नंदा 11 जनवरी, 1966 24 जनवरी, 1966 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सियालकोट, पंजाब इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
03 लालबहादुर शास्त्री 9 जून, 1964 11 जनवरी, 1966 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुगलसराय, उत्तर प्रदेश काशी विद्यापीठ, वाराणसी
04 इन्दिरा गान्धी 24 जनवरी, 1966 24 मार्च, 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
(4) इन्दिरा गान्धी 14 जनवरी, 1980 31 अक्टूबर, 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
05 मोरारजी देसाई 24 मार्च, 1977 28 जुलाई, 1979 जनता पार्टी भदेली, गुजरात (अज्ञात)
06 चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 14 जनवरी, 1980 जनता पार्टी मेरठ, उत्तर प्रदेश आगरा विश्वविद्यालय, आगरा
07 राजीव गान्धी 31 अक्टूबर, 1984 2 दिसम्बर, 1989 कांग्रेस आई*** मुंबई, महाराष्ट्र इलाहाबाद; कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
08 विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसम्बर, 1989 10 नवंबर, 1990 जनता दल इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय; पुणे विश्वविद्यालय
09 चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 21 जून, 1991 जनता दल इब्राहिमपट्टी, बलिया, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
10 नरसिंह राव 21 जून, 1991 16 मई, 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करीमनगर, आंध्र प्रदेश ओसमानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद; मुंबई विश्वविद्यालय; नागपुर विश्वविद्यालय
11 अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई, 1996 1 जून, 1996 भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर, मध्य प्रदेश लक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर; डीएवी कॉलेज, कानपुर
(11) अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च, 1998 19 अक्टूबर, 1999 भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर, मध्य प्रदेश लक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर; डीएवी कॉलेज, कानपुर
(11) अटल बिहारी वाजपेयी 19 अक्टूबर, 1999 22 मई, 2004 भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर, मध्य प्रदेश लक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर; डीएवी कॉलेज, कानपुर
12 एच डी देवगौड़ा 1 जून, 1996 21 अप्रेल, 1997 जनता दल हरदानाहल्ली, कर्नाटक हसन, कर्नाटक
13 इंद्रकुमार गुज़राल 21 अप्रेल, 1997 19 मार्च, 1998 जनता दल झेलम (अब पाकिस्तान में) डीएवी कॉलेज, हैली कामर्स कॉलेज, लाहौर
14 मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 22 मई, 2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पंजाब प्रान्त के एक गाँव (अब पाकिस्तान में) पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ; कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
(14) मनमोहन सिंह 22 मई, 2009 17 मई 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पंजाब प्रान्त के एक गाँव (अब पाकिस्तान में) पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ; कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
15 नरेन्द्र मोदी** 26 मई, 2014 पदस्थ भारतीय जनता पार्टी वड़नगर, गुजरात, भारत गुजरात विश्वविद्यालय, गुजरात



प्रधानमंत्री बनने हेतु पात्रता (Eligibility To Become Prime Minister)

भारत देश का नागरिक होना आवश्यक है |

प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करनें वाले व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का सदस्य होना आवश्यक है |

यदि वह लोकसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 25 वर्ष व उससे अधिक, यदि वह राज्यसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 30 साल व उससे अधिक होनी चाहिए |

यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री पद ग्रहण कर लेता है, तो उन्हें प्राइवेट व गवर्नमेंट या किसी भी सेक्टर से अपने पद से त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा |

 

 ये भी पढ़े 

वर्तमान में कौन क्या है |


प्रधानमंत्री का कार्यकाल (Pm’s Tenure)

सामान्यतः प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष होता है परंतु उसका कार्यकाल लोकसभा के बहुमत के समर्थन पर निर्भर होता है |

लोकसभा में बहुमत खो देने तथा अविश्वास प्रस्ताव पास हो जानें पर प्रधानमंत्री को अपनें पद से त्यागपत्र देना पड़ता है |

प्रधानमंत्री का त्यागपत्र सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का त्यागपत्र समझा जाता है |


  ये भी पढ़े 

हिमाचल प्रदेश के जिले एवं महत्वपूर्ण तथ्य 

भारत के प्रधानमंत्री का वेतन (Salary of Prime Minister of India)

भारत के प्रधानमंत्री को वेतन के रूप में प्रतिमाह 1,25,000 रुपये मिलते हैं, इसके साथ ही उन्हें रहनें के लिए आवास, यात्रा, टेलीफ़ोन और चिकित्सा आदि की सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध करायी जाती हैं | प्रधानमंत्री को भत्ते के रूप में निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है |

Download PDF

उम्दीद है कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट @Hindi_Sulekhak  को फॉलो करना ना भूलें। इससे आपको आपके ईमेल पे लेख की सुचना मिलती रहेगी |

धन्यवाद


Latest News update पाने के लिए Telegram Channel या  WhatsApp Group  ज्वाइन करे